20/09/26

बहादुरगढ़: दुल्हेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; नहर में डूबे 4 युवक, 3 को सुरक्षित निकाला, 1 की मौत

जे कुमार बहादुरगढ़/झज्जर, 20 सितंबर 2026 : बहादुरगढ़ उपमंडल के पास स्थित दुल्हेड़ा गांव में गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नहर में प्रतिमा विसर्जित करते समय 4 युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। इस हादसे में 3 युवकों को तो समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 1 युवक की डूबने से जान चली गई।

पानी का तेज बहाव बना हादसे का कारण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुल्हेड़ा और आसपास के ग्रामीण युवक गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के पास से गुजर रही नहर पर गए हुए थे। विसर्जन के दौरान संतुलन बिगड़ने और पानी के गहरे कुंड व तेज बहाव की वजह से 4 युवक अचानक पानी में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर किनारे पर खड़े लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद 3 युवकों को सकुशल बाहर खींच लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच:

चौथे युवक को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद से गांव में गणेशोत्सव का माहौल गमगीन हो गया है।

#BahadurgarhNews #Bahadurgarh #Dulhera #GanpatiVisarjan #JhajjarNews #HaryanaNews #AmbalaNews #BreakingNews #HaryanaUpdates

Previous

कैथल: हरियाणवी लोक गायक सुदेश को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया मैसेज

Next

गुरुग्राम: सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटरों पर पुलिस और महिला आयोग की बड़ी छापेमारी; 50 युवक-युवतियां हिरासत में