प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2026 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान सराहनीय है।
मंत्री विज से आज अभियान के संयोजक ब्रह्माकुमारी भारतभूषण सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अभियान पानीपत से श्रीनगर तक चलाया जा रहा है जोकि अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा यह बहुत अच्छी बात है कि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और देश में यात्रा निकाली जा रही है। एक यात्रा पानीपत से कश्मीर तक जा रही है। जैसा बताया गया यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों को विचारों से अवगत कराया जाएगा जोकि समय की आवश्यकता है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदूषण को लेकर हम आज ही सचेत न हुए और इसके बारे में काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन नहीं मिल पाएगी। इसके लिए काफी प्रयास व काम करने की जरूरत है। लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि उनसे ऑक्सीजन मिलती रहे और सरकारें भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कदम उठा रही है। प्रदूषण वाले चीजों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और तकनीक में भी सुधार आ रहा है। लोक हित के विषय पर अच्छा कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पानीपत से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज अम्बाला पहुंचा है और आगे यह कश्मीर तक जाएगा। संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर सेवा कर रहा है तथा जागृति पैदा कर रहा है। आज वह सभी मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लेने आए है और इस अभियान के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राकेश मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
#AmbalaNews #AnilVij #Brahmakumaris #EnvironmentProtection #EcoCare #DisasterManagement #HaryanaGovernment #GreenIndia #SaveEarth #AmbalaUpdate #BreakingNewsAmbala #OxygenLevel #PollutionControl #AwarenessCampaign #KashmirToPanipat #HaryanaPolitics #CabinetMinister
Previous
युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next