अम्बाला : थाना साहा में दर्ज जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 25 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साहा में दर्ज जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में 24 मार्च 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी नितिन कुमार निवासी गाँव मिरागपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर व आदित्य कुमार निवासी थाना सदर बाजार सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में संलिप्त अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री सलीम निवासी गाँव लाहा माजरी जिला अम्बाला ने 06 मार्च 2025 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 मार्च 2025 को आरोपी दिनेश पाल उर्फ देशी व अन्य ने गाँव लाहा माजरी में उस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी।