आज 15 जुलाई का इतिहास
आज 15 जुलाई का इतिहास
1916: बोइंग जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है, आज ही के दिन शुरू हुई थी।
1925: प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
1926: बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1937: हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1962: अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967: मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
1984: पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
Previous
आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी में नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित, 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' का दिया संदेश
Next