24/06/26

आज 24 जून का इतिहास

आज 24 जून का इतिहास

1881 – प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी और लोकप्रिय आरती ‘ओम जय जगदीश हरे’ के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ.

1885 – प्रमुख सिख नेता और राजनीतिज्ञ मास्टर तारा सिंह का जन्म हुआ.

1897 – विख्यात शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ.

1937 – अंग्रेज़ी भाषा की प्रसिद्ध भारतीय लेखिका अनीता देसाई का जन्म हुआ.

1950 – प्रथम विश्व युद्ध के वीर सैनिक दरबान सिंह नेगी का निधन हुआ. उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य का सर्वोच्च वीरता सम्मान विक्टोरिया क्रॉस प्रदान किया गया था.

1961 – भारत के पहले स्वदेशी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान एचएफ-24 मारुत ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी.

1963 – डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने देश में राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की.

1664 – न्यू जर्सी कॉलोनी की स्थापना.

1966 – मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लांक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 117 लोगों की जान गई.

1974 – भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 42 रन पर सिमट गई, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट में भारत का न्यूनतम स्कोर है.

1980 – भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी. गिरि) का निधन हुआ.

1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं को भी मातृत्व लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

2001 – प्रख्यात भारतीय लेखक और पत्रकार अवधानम सीता रमन का निधन हुआ.

2005 – अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया.

Previous

दिल्ली में मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल: सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस की पिस्तौल छीनकर भाग रहा था , पैर में लगी गोली

Next

NIT कुरुक्षेत्र: कर्मचारी संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा; पीआरओ बोले— "भर्तियां बंद होने के कारण की गई कंसल्टेंट की नियुक्ति"