पंजाब में ISI और BKI से जुड़े 13 आतंकी गिरफ्तार:रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड, IED और RDX मिले, थाने-प्रमुख लोग थे निशाने पर
पंजाब, 19 अप्रैल (अभी): जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। अमर उजाला ने सप्ताह पहले ही खुलासा कर दिया था कि काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी नवजोत माहल की टीम ने ऑपरेशन कर रॉकेट लॉन्चर, आरडीएक्स बरामद कर चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। जालंधर से आतंकी मॉड्यूल के कुल 4 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर प्रतिबंधित गतिविधियां करवा रहे थे। वहीं बटाला से 9 आतंकी पकड़े गए हैं।विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकियों ने कई थानों और लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस की जालंधर की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है।