बंगाल में भारी वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी का असर, पश्चिम बंगाल में पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा - अनिल विज

चंडीगढ़, 25 अप्रैल — पश्चिम बंगाल में हुई भारी मतदान प्रतिशत पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मोदी की लहर के कारण ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने आए।”

उन्होंने आगे कहा कि पहले विरोधी दलों के समर्थकों को मतदान करने से रोका जाता था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे हर व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर सका। इसी कारण लगभग 92 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1947 के बाद संभवतः पहली बार है। उन्होंने दावा किया कि यह संकेत है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।

भाजपा उम्मीदवार पर हमले के सवाल पर विज ने कहा कि इस बार चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि “छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई, और पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा, जिसमें किसी की जान नहीं गई।” उन्होंने इसका श्रेय चुनाव आयोग और प्रशासन की कुशलता को दिया।

#AmbalaNews #AnilVij #WestBengalElection2026 #RecordVoting #92PercentVoterTurnout #PMModi #BJPBengal #HaryanaPolitics #BreakingNewsIndia #Election2026 #Democracy #AmbalaUpdate #BengalPolls #PoliticalStatement

Previous

श्रद्धा और समर्पण: उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति को दान किए 1.01 करोड़ रुपए

Next

आम आदमी पार्टी का खेल अब खत्म, झूठ का घड़ा फूट चुका - ऊर्जा मंत्री अनिल विज