दुखेड़ी में चली गोली, घायल युवक पीजीआई रेफर - देखें सीसीटीवी फुटैज
आरएस अनेजा, 17 जून नई दिल्ली - जिले के गांव दुखेड़ी में आज दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने करीब 19 वर्षीय एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को युवक के घर के बिल्कुल पास ही अंजाम दिया गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
घर के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान केशव राणा (19 वर्ष), पुत्र रूप सिंह, निवासी गांव दुखेड़ी के रूप में हुई है। केशव आज अपने घर के पास ही मौजूद था, तभी अचानक आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
हालत नाजुक, PGI चंडीगढ़ रेफर
खून से लथपथ केशव को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
Previous
कैथल में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान: 17 जून से 'दस्त रोको' अभियान भी शुरू
Next