राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि "विकसित भारत" के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध
Next