FIFA वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! पेनल्टी शूटआउट में टूटे नीदरलैंड और जर्मनी के दिल; ब्राजील ने जापान को धोया
आरएस अनेजा, 30 जून नई दिल्ली - फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के नॉकआउट चरण (प्री-क्वार्टर फाइनल) में बड़ा उलटफेर करते हुए नीदरलैंड और चार बार विश्वकप विजेता जर्मनी की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। दोनों ही यूरोपीय दिग्गज टीमों को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले ब्राजील ने एशियाई टीम जापान को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
पेनेल्टी शूटआउट में मोरक्कों ने नीदरलैंड को दिखाया बाहर का रास्ता
राउंड ऑफ 32 में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसे फुटबॉल इतिहास के सबसे अजीबोगरीब और रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। मोंटेरे में खेले गए इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में किस्मत का असली इम्तिहान हुआ। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मोरक्को ने अंतिम-16 में जगह बना ली है जहां उनका सामना कनाडा से होगा।
जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, जर्मनी बाहर
चार बार की चैंपियन जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। 29 जून 2026 को खेले गए राउंड ऑफ 32 के एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जर्मनी की टीम पहली बार पेनल्टी शूटआउट में हारी है। इससे पहले विश्व कप में जर्मनी ने अपने सभी 5 पेनल्टी शूटआउट जीते थे। पराग्वे के जूलियो एनसिसो ने 42वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज़ ने शानदार हेडर से गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।अतिरिक्त समय के दौरान जर्मनी के जोनाथन टा ने एक गोल किया था, लेकिन रेफरी ने इसे फाउल मानकर रद्द कर दिया, जिस पर जर्मन खिलाड़ियों ने नाराजगी भी जताई। जर्मनी की तरफ से काई हैवर्ट्ज़ और निक वोल्टेमाडे अपनी पेनल्टी चूक गए, जिसके बाद सडन डेथ में जोनाथन टा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। पराग्वे के होसे कनाले ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
ब्राजील ने जापान को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया
'राउंड ऑफ 32' नॉकआउट मुकाबले में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हरा दिया और प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के 29वें मिनट में जापान के काइशू सानो ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की चौंकाने वाली बढ़त दिला दी। : दूसरे हाफ के 56वें मिनट में ब्राजीलियाई मिडफील्डर कैसिमिरो ने बेहतरीन हेडर के जरिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच जब एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ रहा था, तभी इंजरी टाइम के आखिरी पलों (96वें मिनट) में सब्सटिट्यूट खिलाड़ी गैब्रियल मार्टिनेली ने ब्रूनो गुइमारेस के पास पर निर्णायक गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिला दी।
Previous
अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 7 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ दो तस्करों को दबोचा
Next