फीफा वर्ल्डकप 2026 : 52 साल बाद लौटी कांगो डीआर ने पुर्तगाल से ड्रा खेल रचा इतिहास, इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीता
आरएस अनेजा, 18 जून नई दिल्ली - फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का पहला राउंड (ग्रुप स्टेज के शुरुआती मैच) सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। 48 टीमों वाला यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण है, जिसमें कुल 104 मैच खेले जाने हैं और सभी 12 ग्रुप्स ने अपने-अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं।
52 साल बाद फीफा विश्व कप में लौटी कांगो डीआर के खिलाड़ियों ने बहुत शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए पुर्तगाल को पूरे मैच में सिर्फ एक गोल करने दिया। अपने पहले ग्रुप K मैच में मजबूत मानी जाने वाली पुर्तगाल की टीम को जुझारू डीआर कांगो ने 1-1 के चौंकाने वाले ड्रॉ पर रोक दिया। अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में डीआर कांगो ने न सिर्फ पुर्तगाल के विजयी रथ को रोका, बल्कि विश्व कप इतिहास में अपना पहला अंक भी हासिल किया। मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के जोआओ नेवेस ने पेड्रो नेटो के शानदार क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+4वें मिनट) में डीआर कांगो के योआने विस्सा ने आर्थर मसुआकु के पास पर एक बेहतरीन हेडर के जरिए बराबरी का गोल दागा. यह विश्व कप के इतिहास में डीआर कांगो (पूर्व में जायरे) का पहला गोल था।
इंग्लैंड ने जीत के साथ ही शुरूआत
इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के अपने शुरुआती मैच में क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया है। टेक्सास के डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एल (Group L) के इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल कर टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड ने 2026 विश्व कप के ग्रुप एल के अपने पहले मैच में क्रोएशिया पर 4-2 से करारी शिकस्त दी। हैरी केन (12वें मिनट में पेनल्टी, 42वें मिनट), जूड बेलिंगहैम (47वें मिनट) और मार्कस रैशफोर्ड (85वें मिनट) ने गोल करके इंग्लैंड को तीन अंक दिलाए। वहीं, क्रोएशिया की ओर से मार्टिन बटुरिना (36वें मिनट) और पेटार मूसा (45वें मिनट और 5वें मिनट) ने भी गोल दागे।
घाटना ने पनामा को हराया
घाना की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार रात खेले गये मुकाबले के दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में कालेब यिरेंकी ने ब्रैंडन थॉमस-असांटे के क्रॉस पर किये गये गोल की बदौलत घना ने विश्वकप में विजयी शुरुआत की। मैच में दोनों ही टीमों को गोल करने के बहुत कम मौके मिले।
आखिर में, थॉमस-असांटे बाईं ओर से आगे बढ़े और गोल के सामने से बॉल को क्रॉस किया। यिरेंकी ने उस पर गोल कर दिया, जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी खुशी से मैदान पर दौड़ पड़े।
Previous
अमृतसर: सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्तार, 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद
Next