उत्सव की तरह अम्बाला में मना ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कार्यकर्ता, गुलदस्तों का लगा अंबार
ऊर्जा मंत्री के आवास पर दिनभर बधाई देने वालों की कतारें लगी रही, कार्यकर्ताओं के उत्साह ने भरा जोश
हजारों प्रशंसकों ने मंत्री अनिल विज को जन्मदिन की बधाई दी, जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने गाए गीत
अम्बाला/चंडीगढ़, 15 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का जन्मदिन आज अम्बाला में उत्सव की तरह मनाया गया। सुबह से ही प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक उनके निवास पर पहुंचे व उन्हें बधाई दी। कई विधायकों, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, बाजार एसोसिएशन, स्वयंसेवी एवं अन्य संगठनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को यहां पहुंचे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दिनभर बधाई देने वालों की कतारें लगी रही और ढोल-नगाड़ों, गीतों की धुनों उनके प्रशंसक एवं कार्यकर्ता जमकर थिरके। हजारों की संख्या में लोग बधाईयां देने आए लोगों ने उन्हें गुलदस्तें भेंट किए जिससे गुलदस्तों का अम्बार लग गया।
वहीं आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज को राज्यपाल महामहिम प्रो. असीम घोष, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व अन्य मंत्रियों व विधायकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन पर लोगों से मिले अपार प्यार पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि यही प्यार उनके जीवन का ऑक्सीजन है। प्रात: से ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की कतारें लगनी प्रारंभ हो गई थी। किसी ने गीत गुनगुनाते हुए तो किसी ने फूलों के गुलदस्ते एवं फूल-मालाएं भेंट कर बधाईयां दी। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन की खुशी में पहले जमकर आतिशबाजी की व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। ऊर्जा मंत्री अनिल विज व उनके चाचा एसडी विज भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमे। ऊर्जा मंत्री की नातिन वान्या ने भी नाना के जन्मदिन पर कविता पढ़ी। वहीं, विधायक राम कुमार कश्यप व विधायक दिनेश अदलखा ने उनके आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी। इसके अलावा पार्टी नेताओं व अन्य ने भी उन्हें बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज की शान में गीत गुणगुणाए, पंक्तियां पढ़ी
कैबिनेट मंत्री अनिल विज को जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए आने वाले कई लोगों ने उनकी शान में गीत गुणगुणाए और पंक्तियां पढ़ी जिनमें ….
महिला मोर्चा सदर की कार्यकर्ताओं ने गीत गुनगुनाया “तुम जीयो हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार, हैप्पी बर्थ टू यू”
इसी तरह सुभाष पार्क म्यूजिक ग्रुप ने “बार-बार दिन ये आए, बार-बार खुशियां लाए, हैप्पी बर्थ टू यू”
गायक राजू वडाली ने गीत गुनाया “धाकड फैसले लेवे जो हमारे हरियाणे में, सारे गुण अवलेबल है अनिल विज सियाने में”
सुभाष पार्क म्यूजिक ग्रुप ने पंक्तियां पढ़ी “ये फूल नहीं है दिल है मेरा, खुशियां ही खुशियां हो जीवन में आपके, जीवन में कोई गम न हो, इन फूलों की तरह महके आप, इन फूलों की खुशबू कभी कम न हो”
“आपको जन्मदिन की दिल से बधाई है, ये घड़ी जीवन में ढेरों की खुशियां लाई है, यू ही मुस्कुराते रहे सदा आप, बस रब से मेरी यही एक दुहाई है”
वार्ड नंबर दस से पार्षद रमन छतवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुनगुनाया “बार-बार दिन ये आए, बार-बार खुशियां लाए”।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर अम्बाला छावनी में जगह-जगह लगाए गए भंडारे
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन के अवसर पर आज अम्बाला छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर भंडारे व पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा अम्बाला छावनी द्वारा भाजपा कार्यालय के समक्ष निकलसन रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह शीतला माता मंदिर में शास्त्री मंडल, श्री दिगम्बर जैन सभा द्वारा अनाज मंडी में, महेशनगर जगाधरी रोड पर महेशनगर मंडल द्वारा भंडारा लगाया गया। इसी के अलावा शाहपुर गुरुद्वारा साहिब में अरदास के उपरांत लंगर लगाए गए।
मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर रोटी बैंक अब सिविल अस्पताल के मरीजों को प्रदान करेगा फल
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर अम्बाला रोटी बैंक की स्थापना सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में की गई थी जिसे दस वर्ष हो गए हैं। आज रोटी बैंक सदस्यों ने मंत्री अनिल विज को जन्मदिन की बधाई देते हुए सिविल अस्पताल में मरीजों को फल भी स्थाई तौर पर देने प्रारंभ कर दिए हैं जिसपर मंत्री अनिल विज ने रोटी बैंक सदस्यों की पीठ थपथपाई।
#AnilVijBirthday #EnergyMinister #AmbalaCelebration #BirthdayFestival #PartyWorkers #DancingInTheStreets #RhythmicBeats #FestiveVibes #BouquetsOfLove #CommunityCelebration #AmbalaFestivities #HappyBirthdayAnilVij #JoyfulMoments #PoliticalGathering #CelebrationVibes #LocalCulture #UnityInJoy #FestivalOfJoy #DanceToTheRhythm #AmbalaPride