स्वास्थ्य सेवाओं पर भारत और जापान की संयुक्त समिति की तीसरी बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया

आरएस अनेजा, 5 मई नई दिल्ली - भारत और जापान के बीच स्वास्थ्य संबंधी संयुक्त समिति (जेसीएम) की तीसरी बैठक आज भारत मंडपम में आयोजित की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जापान की स्वास्थ्य नीति प्रभारी मंत्री किमी ओनोदा ने मिलकर बैठक की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान के बीच साझेदारी आपसी सम्मान, विश्वास और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत-जापान के बीच सहयोग ज्ञापन के अंतर्गत आयोजित संयुक्त समिति की बैठक नियमित संवाद और गहन आपसी समझ के माध्यम से इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई है और उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि इस दौरान रचनात्मक और दूरदर्शितापूर्ण विचार-विमर्श होंगे।

नड्डा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि यह बैठक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और नई साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की आपसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग स्वास्थ्य और कल्याण संबंधी सहयोग ज्ञापन तथा स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र में बेहतर परिणामों के लिए नवाचार को बढ़ावा देने की साझा दृष्टि से निर्देशित है।

Previous

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुर्लभ रोगों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

Next

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा : ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली