10/09/25

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ मे 2 दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जे कुमार, नारायणगढ, 10 सितम्बर - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा व सांस्कृतिक विभाग के निर्देशन पर प्राचार्य डा. रेनू ऋषि की अध्यक्षता में संस्कृति समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पिंकी बाला एवं उसकी समिति के सदस्यों द्वारा 2 दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। संस्कृति समिति की संयोजिका प्रो. पिंकी बाला एवं उनके सदस्यों द्वारा प्राचार्या को फूलों का पौधा भेंट कर कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग,  क्वीज एवं इंस्ट्रूमेंट प्लेयिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई और दूसरे दिन गायन, नृत्य, मिमिक्री, मीनो एक्टिंग में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। गीत और नृत्य की एक से  बढक़र एक प्रस्तुतियों को दिखाकर विद्यार्थियों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया।


इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने गेस्ट परफॉर्मेस में ग्रुप डांस एवं सिंगिग को भी दर्शाया, जिसकी टैलेंट सर्च कम्पटिशन में मौजूद प्राचार्या ने सराहना की और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति को बचाकर रखा जा सके, पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अपना अलग ही महत्व है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढऩे का मंच प्राप्त होता है एवं साथ ही अपना कौशल दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक समिति की इंचार्ज प्रो. पिंकी बाला ने कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियो से अवगत कराया और कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं के टैलेंट को निखारना है। काव्य पाठ में प्रथम स्थान तोहीन, द्वितीय कंचन शर्मा  तथा तृतीय स्थान शायना व रितिकेश ने तथा भाषण में प्रथम स्थान शायना, द्वितीय स्थान कंचन शर्मा तृतीय स्थान रितिकेश ने प्राप्त किया। संगीत वादन में अभय व गुरप्रीत सिंह, अमनदीप, उमेश, हर्ष क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।


चित्रकारी प्रतियोगिता में नवीन, राजन, साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशीष व जतिन, रीतिकेश व महक, कंचन शर्मा व आंचल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे दिन की प्रतियोगिताओ में गायन में प्रथम स्थान पर गुरप्रीत व ट्विंकल, द्वितीय स्थान पर संजना व इशू तृतीय स्थान पर दीपक व आंचल, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शायना द्वितीय स्थान पर खुशबू व राजन, तृतीय स्थान पर मेघा व रिया, मिमिक्री में प्रथम स्थान पर उमेश, द्वितीय स्थान पर मनदीप, तृतीय स्थान पर खुशबू मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान पर मनदीप, द्वितीय स्थान पर उमेश, तृतीय स्थान पर खुशबू रहे। इस अवसर पर प्राचार्या द्वारा विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत प्रो डॉ .देवेंद्र ढींगरा ने मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु ऋषि व अन्य उपस्थितियों का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को समापन की ओर बढ़ाया । मंच का संचालन डॉ अपूर्वा चावला व डॉ जगदीप ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में कल्चरल समिति के सदस्य डा. सीमा राणा, प्रो. मृदुल, डा. शुभम, डा. सतीश, डॉ बलदेव, परवीन कुमार, राज रानी, निशा, आशिमा, डा.देवेंद्र कुमार तबला प्लेयर एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपना को सहयोग दिया।

#talent #search #competition #government #postgraduate #college #narayangarh

Previous

कार्यकारी अभियंता कार्यालय अम्बाला के जसमीत नगर में 11 सितम्बर को बिजली अदालत का आयोजन

Next

जीमएन कॉलेज अम्बाला मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस