हरियाणा व दिल्ली में भूकंप, तीन दिन में दूसरी बार आया भूकंप
आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - आज सोमवार को सुबह हरियाणा और दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप आज सुबह लगभग 8:44 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। इसका केंद्र (Epicentre): भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली (उत्तर दिल्ली) में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था। दिल्ली के अलावा हरियाणा के सोनीपत, रोहतक और झज्जर के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस किया गया। तीव्रता कम होने के कारण अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इससे पहले तिब्बत में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। तीन दिन पहले भी सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Previous
पूंडरी से चंडीगढ़ के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को अब कैथल या पिहोवा जाने से मिली राह
Next