08/04/25

आत्मनिर्भर भारत: एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट के लिए 2,385 करोड़ रुपए का करार

आरएस अनेजा, 08 अप्रैल नई दिल्ली

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट के अधिग्रहण तथा एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर उन्हें लगाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड(बीईएल), बेंगलुरु के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस करार की कुल लागत 2,385.36 करोड़ रुपये है। इस खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत करार पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट प्रतिकूल वातावरण में हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमता को काफी हद तक बढ़ाएगा। इसमें अधिकांश असेंबली और पुर्जे स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त किए जाएंगे। यह परियोजना एमएसएमई सहित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और संबद्ध उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी और प्रोत्साहित करेगी। एमआई-17 वी5 के लिए सूट स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप देश को आत्मनिर्भर बनाता है।

Previous

त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4 हजार समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर रवाना

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में शामिल होंगे