12/01/26

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से श्याम नगर को मिली 'ओपन जिम' की सौगात हुआ उद्घाटन

जे कुमार अम्बाला छावनी, 12 जनवरी 2026: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार आज अम्बाला छावनी के शाम नगर क्षेत्र में निवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए 'ओपन जिम' का विधिवत उद्घाटन किया गया। कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा और वार्ड नंबर 7 के पार्षद संजीव अत्री ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़ कर इस जिम को जनता को समर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि शाम नगर के निवासियों के लिए यह क्षेत्र विकास के नए आयाम छू रहा है। इससे पूर्व मंत्री अनिल विज व अजय बवेजा के प्रयासों से इसी स्थान पर वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली थी। अब 'ओपन जिम' की स्थापना से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को अपने ही मोहल्ले में व्यायाम करने की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।

उद्घाटन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश भट्ट, वार्ड महिला मोर्चा प्रधान रितु वालिया, टोटोरिया जी, राज कमल, बूथ प्रधान महिपाल राणा, सतपाल, रंजीत, प्रियंका गोयल, हरजिंदर और जगमाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अजय बवेजा ने कहा कि अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी के हर कोने में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और जनसुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

#AmbalaCantt #AnilVij #OpenGym #DevelopmentWork #AjayBaweja #SanjeevAtri #HealthyAmbala #HaryanaPolitics #PublicInfrastructure #ShyamNagar #AnilVij #AmbalaCantt #Development #OpenGym #ShyamNagar #HaryanaBJP #HealthAndFitness #AmbalaNews #JanSampark #PublicService

Previous

राष्ट्रीय स्तर पर चमका अम्बाला: कृषि विभाग को मिला प्रतिष्ठित 'स्कॉच अवॉर्ड-2025'

Next

फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की त्रिमासिक बैठक सम्पन्न