AI के भविष्य पर मंथन: दिल्ली में PM मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की मुलाकात, भारत के टैलेंट को नई दिशा देने पर जोर
आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि “दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
उन्होंने कहा कि AI में भारत जो काम कर रहा है, उसके बारे में बात हुई और गूगल इस फील्ड में हमारे टैलेंटेड स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के साथ कैसे काम कर सकता है, इस पर भी बात हुई।
मौजूदा समय में पिचाई इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। समिट में उनका मुख्य संबोधन 20 फरवरी को प्रस्तावित है।
इससे पहले पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया था,"एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।"
दूसरी तरफ, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे, जो वैश्विक सहयोग और समावेशी एवं जिम्मेदार एआई के लिए भारत के दृष्टिकोण को दिशा देगा।
#FutureOfAI #ModiPichaiMeet #ArtificialIntelligence #IndianTalent #TechLeaders #GoogleCEO #PMModi #InnovationInIndia #NextGenAI #AIForGood #TalentDevelopment #DigitalIndia #TechCollaboration #SundarPichai #LeadershipInTech #EmpoweringTalent #DelhiDialogue #AIAndEmployment #InspiringFuture #SkillDevelopment