आईटीआई भोडियाखेड़ा में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित; फतेहाबाद पुलिस ने नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता, काउंसलिंग, उपचार एवं फॉलोअप अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम ने आईटीआई कॉलेज भोडियाखेड़ा परिसर में एक नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।
सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
नशा मुक्ति टीम के उप-निरीक्षक सुंदर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देती है। इसलिए प्रभावित व्यक्ति का समय पर काउंसलिंग व सही इलाज पाना बेहद जरूरी है।
अस्पताल पहुंचकर जाना नशा पीड़ितों का हाल, 3 नए मरीजों को दी गई दवाइयां
सेमिनार के बाद पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का दौरा कर वहां उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें नियमित इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा टीम ने फतेहाबाद शहर के 3 नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की और उन्हें उपचार के लिए आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाईं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#FatehabadNews #DrugFreeFatehabad #HaryanaPolice #Fatehabad #AwarenessDrive #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
करनाल: दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; CIA-3 ने बरामद किया चोरी का सामान
Next