कुरुक्षेत्र में ऑर्गेनिक चमत्कार: किसान के किचन गार्डन में उगाया 3.3 किलो का 'बाहुबली' खीरा
अभिकान्त, 07 जून कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव अभिमन्युपुर से जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। यहां के एक प्रगतिशील किसान अश्विनी शर्मा के किचन गार्डन में एक 'बाहुबली' खीरा उगा है, जिसे देसी बीज और ऑर्गेनिक खेती का एक अनोखा चमत्कार कहा जा रहा है। आम तौर पर कुछ ग्राम के होने वाले खीरे की तुलना में यह खीरा अपने विशालकाय आकार और वजन के कारण पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बन गया है।
लंबाई 2 फीट से ज्यादा, वजन 3 किलो पार
इस बाहुबली खीरे की पैमाइश जब की गई, तो इसके आंकड़े चौंकाने वाले थे। इस अनोखे खीरे की कुल लंबाई 2 फीट 2 इंच है, जबकि इसका वजन 3 किलो 300 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस खीरे की मोटाई 1 फीट 1 इंच है। शुद्ध रूप से घरेलू स्तर पर बिना किसी रासायनिक खाद के उगाए गए इस खीरे ने कृषि विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'बाहुबली'
किसान अश्विनी शर्मा के घर इस अद्भुत खीरे को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। जैसे ही इस विशालकाय खीरे की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे हरियाणा के किसानों की मेहनत और जैविक खेती की ताकत का एक बड़ा उदाहरण मान रहे हैं। यह अनोखा खीरा यह साबित करता है कि अगर पारंपरिक और ऑर्गेनिक तौर-तरीकों से खेती की जाए, तो बिना रसायनों के भी बंपर और चमत्कारी पैदावार ली जा सकती है।
#HaryanaNews #KurukshetraNews #OrganicFarming #ProgressiveFarmer #BahubaliCucumber #Abhimanyupur2026 #Danikkhabar
Previous
हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की आई कमी, बेहतर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे से हुआ संभव
Next