दैनिक खबर : आज 18 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
संसद बजट सत्र:
राज्यसभा में विनियोग विधेयक पास और 8 सांसदों का निलंबन रद्द; बजट सत्र के दौरान 2.01 लाख करोड़ के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी, रेल मंत्री ने गिनाईं रेलवे की उपलब्धियां।
इंदौर में भीषण अग्निकांड:
इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में लगी आग; गैस सिलेंडर फटने से व्यापारी समेत 7 की मौत, इलाके में मचा हड़कंप।
असम विधानसभा चुनाव:
भाजपा की पहली लिस्ट आज संभव, 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारा फाइनल, चुनाव से ठीक पहले दिग्गज कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा।
एनआईए का बड़ा एक्शन:
म्यांमार के उग्रवादियों को ट्रेनिंग देने वाले 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार; भारत में उग्रवाद फैलाने और हथियारों की सप्लाई का आरोप
हिमाचल में 'स्ट्रॉन्ग' वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अलर्ट:
अगले 72 घंटे बादल बरसने और बर्फबारी की चेतावनी; मनाली, शिमला समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ओलावृष्टि व आंधी-तूफान के साथ गिरेगा पारा।
ईरान-इजराइल जंग:
इजराइल ने नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को खत्म करने की दी चेतावनी; सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और उनके बेटे की मौत की पुष्टि, जवाब में ईरान ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें।
नेपाल में शी जिनपिंग की किताब जलाने पर भड़का चीन:
मोरंग जिले में 'द गवर्नेंस ऑफ चाइना' की सैकड़ों प्रतियां स्वाहा; चीनी दूतावास की कड़ी आपत्ति, नेपाल सरकार ने दिए जांच के आदेश।
दिल्ली के साध नगर में बड़ा अग्निकांड:
तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोग फंसे; दमकल विभाग और पुलिस की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
ओजेंपिक दवा विवाद:
वजन घटाने हेतु गलत इस्तेमाल पर दिल्ली हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार; CDSCO से मांगा जवाब, पूर्व आदेशों की अनदेखी पर दायर हुई अवमानना याचिका।
IIIT दिल्ली में सत्र 2026-27 के लिए प्रक्रिया शुरू:
8 और 13 अप्रैल तक मौका; उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर।
हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के बाद रार:
विधायक गोकुल सेतिया ने अपनी ही पार्टी को दी खुली चुनौती; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द करने वाले विधायकों के नाम उजागर करने की मांग।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में भीषण गैस सिलेंडर धमाका:
यारा गांव में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे; धमाके से दहलीं दीवारें, निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल।
फरीदाबाद लूट कांड का सनसनीखेज खुलासा:
कपड़ों का फेरारी बनकर बदमाशों ने की थी 64 लाख की रेकी; जेल में बना गैंग, तीन गिरफ्तार, हथियारबंद डकैती के आरोपियों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज।
गुरुग्राम मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना:
ड्रा के जरिए 2709 परिवारों को आवंटित हुए अपने घर; एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को मिले फ्लैट नंबर, लोगों में खुशी की लहर।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव:
अंबाला के 1866 अधिवक्ता आज करेंगे मतदान; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिले में बनाए गए 4 केंद्र, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैलट पेपर से वोटिंग।
अंबाला:
कलाल माजरी के बंद मकान से 20 लाख के गहनों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार; नाहन हाउस निवासी मुकेश उर्फ लल्लू से एक्टिवा और चांदी बरामद, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत।
अंबाला ग्लासवेयर उद्योग पर ऊर्जा संकट की मार:
एलपीजी की भारी किल्लत से ठंडी पड़ीं कांच की भट्टियां; बड़े उत्पादों का उत्पादन बंद, कर्मचारियों को घर बैठाने और दाम बढ़ने की आशंका।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow