भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत इतिहास रचा
आरएस अनेजा, 8 मार्च नई दिल्ली - टीम इंडिया की जीत के बाद पूरा देश जश्न के माहौल में डूब गया है। 'इंडिया, इंडिया' के नारे हवा में गूंजने लगे और 'मेन इन ब्लू' का उत्साह बढ़ाने के लिए देशभर के शहरों व अम्बाला में क्रिकेट फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी।
भारत ने आज न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में आसानी से हरा दिया।
भारत ने अब तक कुल तीन बार ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत ने 2007 (पहला संस्करण), 2024 और 2026 में जीत हासिल की है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता।
2007 (दक्षिण अफ्रीका): महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर जीता।
2024 (वेस्टइंडीज/USA): रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता।
2026 (भारत/श्रीलंका): सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया।
भारत T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है।
भारत लगातार दो बार (2024 और 2026) खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी।