कांग्रेस नेता ने गन प्वाइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाया, मंत्री विज बोले “कांग्रेसी इसी काम में ट्रेंड है”
चंडीगढ़, 20 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार त्यागी द्वारा गन पॉइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है।
आज इस संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी इस काम में ट्रेंड है। कांग्रेसियों का इतिहास निकाल कर देख लो इन्होंने किस-किस तरह के गुल खिलाएं हैं। दादागिरी, गुंडागर्दी, बदमाशी सब इन्ही के आशीर्वाद से हो रही है।
Previous
हरियाणा रोडवेज चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स पर कर रहे विचार - परिवहन मंत्री अनिल विज
Next