20/06/25

हरियाणा रोडवेज चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स पर कर रहे विचार - परिवहन मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 20 जून - हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर का रिफ्रेशर कोर्स होगा, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह विचार कर रहे हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर ट्रैफिक नियमों को लेकर रोडवेज चालकों को रिफ्रेशर कोर्स करवाएं जाएंगे।

परिवहन मंत्री विज ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर बड़ी जिम्मेवारी से हरियाणा के हजारों-लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं।

नीतिश कुमार व एनडीए ने बिहार को सुधार दिया है, बिहार में माहौल पूरी तरह सुरक्षित है - विज

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा कि बिहार में पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आरजेडी जब सत्ता में थी तब बिहार का सत्यानाश आरजेडी ने किया। इस प्रकार के ब्यान देना इनका सत्ता से बाहर होने और आने वाले चुनाव में हारने की टीस है। नीतीश कुमार और एनडीए ने बिहार को सुधार दिया है, पहले रात को वहां कोई बाहर नहीं निकल सकता था लेकिन अब वहां का माहौल पूरी तरह सुरक्षित है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उदाहरण देते हुए कहा की वे खुद पटना जाकर आए है और वहां से आधी रात को गया गए थे। बिहार में सुरक्षा का माहौल है जोकि नीतीश कुमार का जादू है।

-------

Previous

तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान अव्वल , भारत सरकार से मिला बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड

Next

कांग्रेस नेता ने गन प्वाइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाया, मंत्री विज बोले “कांग्रेसी इसी काम में ट्रेंड है”