जाखल: 1200 नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में दिल्ली से तीसरा सह-आरोपी गिरफ्तार; सीआईए टोहाना को मिली सफलता
जाखल, 21 अगस्त (अन्नू): नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा (CIA) टोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 नशीली गोलियों के मामले में तीसरे सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार (पुत्र सतपाल, निवासी टीकरी कलां, मुंडका, दक्षिण दिल्ली) के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय ने बताया कि 11 मई 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव कुदनी हेड के पास से आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी (निवासी बलरा, पंजाब) को पकड़ा था। उसके पास से अल्प्राजोलम की 1200 नशीली गोलियां और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला; बैकवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस:
मामला दर्ज: इस संबंध में थाना जाखल में मुकदमा नंबर 60 (दिनांक 11.05.2026, धारा 22C-61-85 NDPS Act) के तहत केस दर्ज किया गया था।
सप्लाई चेन पर शिकंजा: पुलिस ने नशीली गोलियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालते हुए दिल्ली निवासी सुनील कुमार की भूमिका पाई, जिसके बाद उसे काबू किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।
#JakhalNews #FatehabadPolice #CIATohana #DrugBust #NDPSAct #JakhalCrime #DainikKhabar #HaryanaNews
Previous
ब्रिक्स देशों के युवा कार्य एवं खेल मंत्रियों की बैठक 22 और 23 अगस्त को विशाखापत्तनम में
Next