21/08/26

ब्रिक्स देशों के युवा कार्य एवं खेल मंत्रियों की बैठक 22 और 23 अगस्त को विशाखापत्तनम में

आरएस अनेजा, 21 अगस्त नई दिल्ली - भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 22 और 23 अगस्त को ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक होगी। इन मंत्रिस्तरीय बैठकों में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख एकजुट होंगे और युवा कार्य तथा खेलों में सहयोग को मजबूत करेंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 "सुदृढ़ीकरण, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण" विषय द्वारा निर्देशित है, जो जन-केंद्रित है और मानवता-प्रथम के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

इन बैठकों की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे भी इस कार्यवाही में भाग लेंगी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मंत्रिस्तरीय कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। इसमें युवा कार्यक्रम सचिव सुनील पालीवाल और खेल सचिव हरि रंजन राव भी शामिल हैं।

मंत्रिस्तरीय बैठकें भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई बैठकों और चर्चाओं पर आधारित होंगी और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी।

Previous

फतेहाबाद: नशा तस्करों पर पुलिस का डबल अटैक; आरोपी संजय की ₹50 लाख की संपत्ति व टरेनो कार फ्रीज

Next

जाखल: 1200 नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में दिल्ली से तीसरा सह-आरोपी गिरफ्तार; सीआईए टोहाना को मिली सफलता