चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व है: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर
अंबाला, 01 मार्च (अभी): निकाय चुनाव के दृष्टिगत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को बूथ वाईज रैण्डमाईजेशन की प्रक्रिया का कार्य किया गया। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक वीना हुड्डा, सामान्य पर्यवेक्षक सरिता मलिक, पुलिस पर्यवेक्षक एवं आईजी मनीष चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम छावनी विनेश कुमार व सम्बन्धित मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व है। चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना करते हुए आज पोलिंग पार्टियों की बूथ वाईज रैण्डमाईजेशन का कार्य किया गया है। इस बारे चुनाव आयोग को भी अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के तहत 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा और मतगणना के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर डीआईओ शुभम जोधा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।