लाहौल-स्पीति की चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, प्रदेश के कई भागों में बारिश-ओलावृष्टि
हिमाचल, 10 अप्रैल (अभी): हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि अन्य कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। गुरुवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। जबकि जिला मुख्यालय केलांग सहित पूरी घाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इसके अलावा कुल्लू जिला की उझी घाटी के साथ पार्वती और सैंज घाटी में भी जमकर बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शिमला जिले के कुछ भागों में भी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। सिरमाैर जिले के रोनहाट क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है। शिमला शहर व आसपास भागों में भी देर शाम भारी बारिश-ओलावृष्टि के साथ अधंड़ चला।
Previous
हिमाचल : श्रमिकों के बनेंगे डिजिटल कार्ड, प्रदेश में कहीं भी काम कर सकेंगे काम; पहले करवाना पड़ता था पंजीकरण
Next