08/09/26

रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी रक्तदाओं को अच्छी डाइट हेतु 1100-1100 रुपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषाणा की, बोले “रक्तदान सबसे बड़ा महादान”

हम सृष्टि से बहुत कुछ लेते हैं, रक्तदान यह कर्ज उतारने का सर्वोत्तम साधन : अनिल विज

रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजाब केसरी समूह द्वारा अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की

अम्बाला, 08 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व में रक्तदान सब दानों में सबसे बड़ा महादान है और इसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा दुनिया के जितने भी दान हैं, दानवीरों की सूची देंखे जिन्होंने महल दान किए, जमीनें दान की और अन्य दान दिए, मगर रक्तदान उन सबसे ऊपर है। उन्होंने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अच्छी डाइट के लिए 1100-1100 रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज स्वतंत्रता सैनानी अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पंजाब केसरी समूह द्वारा जीएमएन कालेज अम्बाला छावनी में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया और

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर पंजाब केसरी समूह एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से यहां पर लगाए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानी लाला जगत नारायण दृढ निश्चयी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, 9 साल के करीब जेल में रहे, आजाद होने के बाद वह विधायक एवं सांसद भी रहे। दुनिया की सच्चाई लोगों के सामने लाने के लिए उन्होंने पंजाब केसरी समूह आरंभ किया। समाचार पत्र का मुख्य कार्य आईना होता है जिसमें सारा संसार नजर आना चाहिए, यानि जो भी सच्चाई है वह जनता के सामने आनी चाहिए। पंजाब के उग्रवाद आया, पर किसी बदूंक की गोली उनकी कलम को रोक नहीं पाई। उन्होंने सच लिखा और लोगों तक सच पहुंचाने का काम किया। पंजाब केसरी ने वो मुकाम हासिल करवाया कि लोग जब तक पंजाब केसरी पढ़ नहीं लेते थे वो नाश्ता नहीं करते थे।

उन्होंने कहा कि बीच में सच विरोधी सरकारें भी आई, जिसने पंजाब केसरी की बिजली काट दी, डराया धमकाया गया, लाला जगत नारायण को कहा गया कि वह सच न दिखाएं लेकिन लाला जगत नारायण दृढ निश्चयी थे और उन्होंने जनरेटर चलाकर अखबार छापा व लोगों के सामने सच लाने का काम किया। लाला जगत नारायण की शहादत पर आज जो यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है और रक्तदान दूनिया का सबसे बड़ा दान है। उन्होंने पंजाब केसरी समाचार पत्र केवल खबरे ही नहीं छापता बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणीय रहता है। पंजाब केसरी समूह द्वारा समय-समय पर समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं जिसमें रक्तदान शिविर के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं।

रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैज्ञानिक क्षेत्र में काफी तरक्की हो चुकी है। हमारे वैज्ञानिकों ने गाडियां बनाई, कारखाने बनाए, रॉकेट बनाया, अंग प्रत्यारोपण भी होने लगा है, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है। दुनिया में ऐसी एक भी लैबोरट्री नहीं है जहां पर रक्त की एक बूंद तैयार की जा सके। रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है और रक्तदान जो दिया जाता है वह लोगों की जिंदगियां बचाने का काम करता है। एक बीमारी थैलीसीमिया है जिसमें कर 15 दिन बाद रक्त बदलना पड़ता है इसी प्रकार अन्य बीमारियां है जिनमें रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त केवल मानव शरीर में बनता है।

हम सृष्टि से बहुत कुछ लेते हैं, रक्तदान यह कर्ज उतारने का सर्वोत्तम साधन : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज हमारे लिए बहुत कुछ करता है। इस सृष्टि में जिंदा रहने के लिए हमें समाज के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। उस कर्ज को उतारने के लिए सबसे बेहतरीन फार्मूला रक्तदान है। उन्होंने कहा कि भगवान हमपर नजर रखते है और हम क्या लेते-देते है उसका हिसाब रखते है। इसलिए रक्तदान हमें ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए और अपना कर्जा उतारना चाहिए। उन्होंने यहां पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया और कहा कि वे इस बारे लोगों में प्रचार भी करें कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्तदान करने के उपरांत 24 घंटे में ही रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा खून प्रयोगशाला में जाता है जहां एक बोतल खून तीन लोगों के काम आता है, प्रयोगशाला में सप्रेट्स से खून को तीन कम्पोनेट में विभाजित कर लिया जाता है।

जीएमएन कालेज निरंतर उन्नति के पथ पर, एआई जैसे कोर्स लेने के लिए युवाओं में होड़ : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि जीएमएन कालेज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। यहां पर विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स करवाए जाते हैं जिनमें नर्सिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व अन्य भी हैं। एआई का आज युग है और इस कोर्स को करने के लिए युवाओं मे होड़ रहती है। जब उन्होंने यहां एआई का कोर्स शुरू करवाया तो लोग तब इसे जानते भी नहीं थे। इस कोर्स के माध्यम से जल्द युवाओं को आज नौकरी मिल रही है और जीएमएन कालेज अपने क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जीएमएन कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को 1100-1100 रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा यह राशि रक्तदाताओं को हेल्थी डाइट के लिए दी गई है। उन्होंने इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व मैडल पहनाकर प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर कालेज प्रिंसीपल डा. रोहित दत्त, मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान डा. गुरदेव सिंह व पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ बलराम सैनी ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।

इस मौके पर प्रिंसीपल डा. रोहित दत्त, मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान डा. गुरदेव सिंह, महासचिव अजय अग्रवाल, एडवोकेट डी.एस. माथुर, जसवंत जैन, डा. राकेश कुमार, ब्रिगेडियर राहुल त्रेहन, भारती महेंद्ररू, अजय बवेजा, बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल ब्यूरो चीफ बलराम सैनी, अलोक गुप्ता, दीपक भसीन, अनिल बहल, अनुज यादव, आशीष सभ्रवाल, पत्रकार मनीष कुमार, फोटोग्राफर चंद्रमोहन, पंजाब केसरी से विशाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-------------------------------------

Previous

MLA होस्टल चंडीगढ़ डिस्पेंसरी तथा अंबाला एवं करनाल अस्पतालों में जल्द लगेंगी अल्ट्रासॉउन्ड मशीन

Next

मुंबई: रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस मामले में CBI का बड़ा एक्शन; 17 आरोपियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल