13/07/26

अम्बाला में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज: 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और अंबाला-कालाअम्ब हाईवे की मिलेगी सौगात

अभिकांत अम्बाला, 13 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें अम्बाला-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन भी शामिल है। इसी कड़ी में अम्बाला शहर के पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां जींद के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से दिखाया जाएगा।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनसुविधाओं, सुरक्षा और बैठक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस कार्यक्रम की एक विशेष बात यह होगी कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सभी अधिकारी पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय केवल इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उपायुक्त ने आम जनता से भी ई-वाहन या ई-रिक्शा का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एनएचएआई की प्रोजेक्ट निदेशक आकृति बंसल और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

#AmbalaNews #PMModiInHaryana #HydrogenTrain #AmbalaKalaAmbHighway #GreenMobility #EVInitiative #HaryanaDevelopment #AmbalaAdministration #BreakingNewsAmbala

Previous

अम्बाला में समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Next

टोहाना: 8.77 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देख झाड़ियों में छिपने की कर रहा था कोशिश