गृह मंत्री अमित शाह कल कल NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे
आरएस अनेजा, 22 जून नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल, 23 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर NAFED के अध्यक्ष श्री जेठाभाई अहीर, प्रबंध निदेशक श्री दीपक अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह NAFED की कई महत्वपूर्ण डिजिटल और किसान-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें किसानों के बच्चों के लिए NAFED-KALYAN छात्रवृत्ति, दलहन एवं तिलहन के इन्वेंटरी मैनेजमेंट के लिए DRISHTI पोर्टल, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग को मजबूत करने के लिए ERP पोर्टल और ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ऑक्शन पोर्टल पर लाइव पंजीकरण का प्रदर्शन और नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया जाएगा।
NAFEX.in का शुभारंभ नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और संचालन की सुगमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पोर्टल नीलामी से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करने और किसानों, सदस्य संस्थाओं तथा हितधारकों के हित में NAFED की समग्र कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।
Previous
आधार ऐप के डाउनलोड का आंकड़ा 31 मिलियन के पार, 40 लाख लोगों ने ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट किया
Next