नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस का शिकंजा: दो मामलों में 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
अंबाला, 9 अप्रैल (अन्नू): पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त अंबाला' अभियान के तहत जिला पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। पहली कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने अंबाला शहर की अनाज मंडी में दबिश देकर नशे का काला कारोबार कर रहे 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शोकित ककड़ उर्फ सोनू, जो मूल रूप से नाहन (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है, के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए अन्य आरोपियों में अंबाला के विभिन्न इलाकों के निवासी शामिल हैं।
साहा पुलिस ने 'मच्छर' को दबोचा
नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना साहा पुलिस द्वारा की गई। एएसआई रोहित कुमार की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में घेराबंदी कर मनीष कुमार उर्फ मच्छर नाम के युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8.89 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अब रिमांड के दौरान इन आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह नशा कहाँ से लाते थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पकड़े गए 7 आरोपियों में से तीन को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि बाकी को जेल भेज दिया गया है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने साफ संदेश दिया है कि अंबाला में नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
#AmbalaPolice #DrugFreeAmbala #HaryanaPolice #ActionAgainstDrugs #HeroinSeized #CrimeNews #AmbalaNews #DanikKhabar
Previous
अंबाला: अनहद नाद को सुनना ही असली भक्ति, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ ने बताया मोक्ष का मार्ग
Next