अंबाला: साउंड स्कैनर मशीन लगाने के बहाने बुजुर्ग दवा कारोबारी से ₹3.69 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

अंबाला,  9 अप्रैल (अन्‍नू): अंबाला सिटी के सराफा बाजार में देशी दवाखाना चलाने वाले बुजुर्ग विनोद कुमार के साथ धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अभिषेक कुमार ने खुद को साउंड स्कैनर मशीन लगाने वाला बताकर बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसाया। घटना दिसंबर 2025 की है, जब आरोपी दुकान पर मशीन लगाने के बहाने पहुँचा और झांसा देकर बुजुर्ग का मोबाइल फोन ले लिया।


खाते की जमा पूंजी भी उड़ाई और नाम पर फर्जी लोन भी लिया


आरोपी ने बुजुर्ग की कमजोरी (स्वास्थ्य कारणों से शारीरिक रूप से अक्षम) का फायदा उठाकर उनके बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिए। आरोपी ने न केवल उनके खाते में जमा ₹83,000 से अधिक की रकम अपने खाते में ट्रांसफर की, बल्कि टाटा कैपिटल से उनके नाम पर ₹2.85 लाख का ऑनलाइन लोन भी अप्लाई कर दिया। इस तरह आरोपी ने कुल ₹3.69 लाख की चपत लगा दी।



पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ दर्ज की FIR


विनोद कुमार के बेटे दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का साल 2021 में सिर की रसौली का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे काफी कमजोर हैं और इसी का फायदा ठग ने उठाया। परिजनों की शिकायत पर अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



#AmbalaCity #CyberCrime #OnlineFraud #AmbalaPolice #BankingFraud #BreakingNews #SarafBazar #AmbalaNews #CrimeAlert #DanikKhabar

Previous

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026: कृषि विकास और निवेश का वैश्विक मंच बनेगा राजस्थान

Next

अम्बाला सदर: मानसून से पूर्व नगर परिषद ने कसी कमर; जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई का व्यापक अभियान शुरू