जोरहाट एयरबेस पर AN-32 क्रैश, 5 जांबाजों ने गंवाई जान; सह-पायलट घायल

आरएस अनेजा, 13 जुलाई नई दिल्ली - असम के जोरहाट (Jorhat) एयरबेस पर 13 जून 2026 को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।

विमान नियमित उड़ान के बाद रौरिया (Rowriah) एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड कर रहा था, तभी इसमें अचानक आग लग गई और यह दो हिस्सों में टूट गया। वायुसेना ने घटना की जांच के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (Court of Inquiry) के आदेश दे दिए हैं। 5 जवानों के बलिदान खबर है, जबकि सह-पायलट (Co-pilot) के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली है। बताते हैं कि‍ ‍ लैंडिंग के दौरान विमान मुख्य रनवे के बजाय घास वाले हिस्से में जा गिरा, जिससे उसमें धमाका हुआ और आग लग गई।

हादसे में पायलट सहित पांच का बलिदान

शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल थे। वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में इन सभी वायु योद्धाओं के नाम जारी करते हुए उनके साहस और समर्पण को नमन किया। देशभर में इस घटना को लेकर शोक की लहर है और लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Previous

IMA पासिंग आउट परेड में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु: "सैनिकों की भलाई और देश की संप्रभुता ही आपका सर्वोच्च कर्तव्य"

Next

चंडीगढ़ PGI के पास सेक्टर-11 में कुमार मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में हिमाचल के कैशियर की मौत