सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री
आरएस अनेजा, 17 जून नई दिल्ली
सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।
फ्लाइट AI180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर 00:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। करीब 05:20 बजे विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।
गौरतलब 12 जून को एक गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। अहमदाबाद के वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के महज कुछ सेकेंड बाद एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था जिसमें कई यात्रियों की मौत हुई थी।
Previous
प्रवासी राजस्थानियों के लिए राज्य सरकार करेगी नए विभाग का गठन, प्रवासी भाई-बहनों के सहयोग से प्रदेश बनेगा अग्रणी
Next