मोहाली के जीरकपुर में बिल्डर अमित दुआ के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग; ₹5 करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां
मोहाली, 21 अगस्त (अन्नू): पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर (सिंहपुरा) क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 'रोजारियो' ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) व बिल्डर अमित दुआ के प्रोजेक्ट 'रोजारियो एलीना' के मुख्य द्वार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक से उतरते ही एक युवक ने गेट की तरफ गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर तुरंत साथी संग बाइक पर फरार हो गया।
1 साल से आ रही थीं थ्रेट कॉल; ₹5 करोड़ की मांगी जा रही थी रंगदारी:
पीड़ित बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप कॉल के जरिए ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल रही थीं।
पहले भी हुआ हमला: अमित दुआ के अनुसार, पैसे न देने पर उन पर पहले भी हमला हो चुका है। पूर्व में अबोहर निवासी सिमरन नामक व्यक्ति की संलिप्तता की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी।
परिवार को खतरा: लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्होंने अपने पास निजी सुरक्षा गार्ड (PSO) तैनात किए हुए हैं और बच्चों की जान का भी खतरा बना हुआ है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम:
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी (ASP) गजलप्रीत सिंह ने बताया:
पुलिस को सुबह 11 बजे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्रारंभिक जांच में 2 लोगों द्वारा 3 राउंड फायरिंग करने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।
आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस रंगदारी व अन्य सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#ZirakpurNews #MohaliFiring #BuilderAmitDua #RosarioGroup #PunjabCrime #DanikKhabar #HaryanaNews #BreakingNews
Previous
"राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वो हर रोज अखबार में छपना और टीवी स्क्रीन से चिपके रहना चाहते हैं" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next