नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी: नशा पीड़ितों को घर जाकर उपलब्ध करवाई आयुर्वेदिक दवाई
हिसार, 30 अगस्त (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने गांव महलसरा, सदलपुर, मोठसरा, खैरमपुर, अग्रोहा और असरावा पहुंचकर ग्रामीणों, सरपंचों तथा नशा पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
4 नशा पीड़ितों को घर जाकर दी गई आयुर्वेदिक दवा
अभियान के दौरान गांव असरावा, महलसरा, सदलपुर, अग्रोहा और हिसार क्षेत्र के कुल 04 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। नशा मुक्ति टीम ने परिजनों को भी उपचार के दौरान पूर्ण सहयोग करने और पीड़ितों को इस लत से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के बारे में जानकारी भी जुटाई गई।
पुलिस अधीक्षक की ग्रामीणों से सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें और तस्करी की सूचना पुलिस को दें। हिसार पुलिस का संकल्प जिले के युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है।
#HisarNews #HaryanaPolice #HisarPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
पंचकूला पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला रोता हुआ 6 वर्षीय मासूम, पंजाब के बलटाना के पास मिला था लावारिस
Next