दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

जे कुमार 21 दिसम्बर 2025 : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के पश्चिम में स्थित बेकर्सडेल टाउनशिप में रविवार को धड़ाधड़ हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी रॉयटर्स ने साउथ अफ्रीकन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (SABC) के हवाले से दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह गोलीबारी बेकर्सडेल टाउनशिप में हुई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और हमलावरों की पहचान क्या है। घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि टाउनशिप में रात 1 बजे से ठीक पहले एक शराबखाने में हथियारबंद लोगों ने ये गोलीबारी की।

मृतकों की संख्या को लेकर भ्रम : इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की खबर दी थी। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में मृतकों की संख्या को संशोधित कर 9 बताया गया। इससे साफ है कि शुरुआती जानकारी में बदलाव हुआ है, जबकि घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।

#9-killed-10-injured #shooting-in-johannesburg-south-africa #news #india

Previous

अम्बाला छावनी क्षेत्र से 13 ग्राम 53 मिलिग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Next

तलवाड़ा: BBMB DAV स्कूल के बाहर 11वें दिन भी भारी प्रदर्शन; निजीकरण के विरोध में डटे अभिभावक और शिक्षक