21/12/25

अम्बाला छावनी क्षेत्र से 13 ग्राम 53 मिलिग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जे कुमार अम्बाला 21 दिसम्बर 2025 : आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक बाल्मिकी धर्मशाला अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी मामले में एएनसी निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुशल पाल व पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन निवासी इन्द्रा कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला व रोहित उर्फ रिन्कू बिल्ला निवासी प्रभु प्रेम पुरम कालोनी अम्बाला छावनी को 13 ग्राम 53 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।

एएनसी के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है, जो थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक बाल्मिकी धर्मशाला अम्बाला छावनी की तरफ पैदल मादक पदार्थ सहित जाएगे। सूचना उपरान्त एएनसी के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक बाल्मिकी धर्मशाला अम्बाला छावनी के पास से पैदल आ रहे संदिग्ध आरोपियो को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उनसे 13 ग्राम 53 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई।

आरोपियो की पहचान लखन निवासी इन्द्रा कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला व रोहित उर्फ रिन्कू बिल्ला निवासी प्रभु प्रेम पुरम कालोनी अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।

Previous

एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

Next

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 10 घायल