बरलूट में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिरोही जिले में बरलूट स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा जालौर–सिरोही सांसद लुम्बारामजी चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे, तभी यह अभियान सफल होगा।
सांसद चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। सभी को ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
सभी ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
राज्य मंत्री देवासी में सुनी परिवेदनाएं, निस्तारण के दिए निर्देश
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस में आमजन की परिवेदनाएं सुनी।इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने व परिवादी को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
कोलकाता में दहशत: रिहायशी इमारत में जोरदार विस्फोट, जांच के दौरान मिले 2 जिंदा बम
Next