17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जलाएं 'आशीर्वाद का दीया': अनिल विज
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जलाएं 'आशीर्वाद का दीया': अनिल विज
अंबाला / चंडीगढ़:
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने देश एवं प्रदेशवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन संपूर्ण राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को छुआ है और देश को एक सशक्त व आत्मनिर्भर पहचान मिली है।
अपील जारी करते हुए अनिल विज ने कहा, "17 सितंबर का दिन हम सभी के लिए अत्यंत विशेष है। इस पावन अवसर पर आइए, हम सब एकजुट होकर शाम 6 से 7 बजे के मध्य अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करें और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए मंगल प्रार्थना करें।"
उन्होंने आम जनता, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देश के विकास के शिल्पी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व श्रद्धा व्यक्त करने का आग्रह किया।
जारीकर्ता:
कार्यालय, अनिल विज
कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
#NitnNabin #BJP #
PMModi #ModiBirthday
#ashirvadkadiya