हिमाचल में भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन से दबी गाड़ी, अगले 7 दिन तक का अलर्ट
हिमाचल, 20 जून (अभी): हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदल दी है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सुबह से घनी धुंध छाई हुई है, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। कांगड़ा-धर्मशाला मार्ग भारी बारिश से चेतडू के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मार्ग बंद रहा। वाहनों को बाया शीला-औरा-सराह मार्ग से कांगड़ा भेजा गया। वहीं शिमला के जतोग छावनी क्षेत्र में हटनी की धार के पास भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक गाड़ी भी आई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Previous
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर करारा प्रहार-कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता
Next