मुख्यमंत्री राजस्थान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
एन.एस.बाछल, 17 जून, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जंयती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, समर्पण और राष्ट्र चेतना के शाश्वत प्रतीक है। उनका त्याग, शौर्य एवं पराक्रम युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सभी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज एवं देश-प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
उकलाना पुलिस की बड़ी सफलता: गांव प्रभुवाला में चोरी की 3 वारदातों का खुलासा; किशोर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Next