30/07/26

वीबी- जी राम जी योजना में मजदूरी भुगतान ने पकड़ी रफ्तार: 15 दिन की समय-सीमा में श्रमिकों के खातों में पहुंची पहली डीबीटी राशि : राजस्थान

एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

विकसित भारत-जी राम जी (वीबी- जी राम जी) योजना अंतर्गत श्रमिकों को मजदूरी भुगतान का क्रम शुरू हो गया है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप निर्धारित 15 दिन की समय-सीमा में लगभग 37 लाख रुपये की मजदूरी राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र श्रमिकों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में अन्य भुगतान भी विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं और शीघ्र ही लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए जाएंगे।

ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि विभाग द्वारा केंद्र सरकार से प्राप्त स्वीकृतियों के आधार पर चरणबद्ध तरीके से मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। भुगतान प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला, ब्लॉक, ट्रेजरी तथा पीएफएमएस स्तर पर निरंतर समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे पात्र श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूरा किया जा रहा है। जिन भुगतान मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है तथा शेष भुगतान भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।

कृष्ण कुणाल ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वीबी- जी राम जी योजनातंर्गत कार्य करने वाले प्रत्येक पात्र श्रमिक को उसकी मजदूरी पारदर्शी, समयबद्ध एवं सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

असम से भूटान तक ऐतिहासिक शुरुआत: पूर्वोत्तर के डेयरी सेक्टर ने भरी उड़ान, पहली बार निर्यात हुई 'पूरबी आइसक्रीम'

Next

आज 30 जुलाई का इतिहास