12/03/25

अम्बाला : समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है

अम्बाला, 12 मार्च (अभी): मुख्य कार्यकारी शिवालिक डेवल्पमेंट बोर्ड एवं नगराधीश पूजा कुमारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है इसलिए समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उसका निदान करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं को मौके पर ही समाधान करवाया जाए।

नगराधीश बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के कॉफैस हॉल में जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रही थी और समाधान शिविर के दृष्टिगत सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना और साथ ही मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया। इस मौके पर समाधान शिविर में 05 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इन शिकायतों में परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित समस्याएं शामिल थी।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा निर्देशानुसार जिले में जिला स्तर एवं उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठ कर समयबद्धतापूर्वक लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। इस मौके पर डीएसपी विरेन्द्र कुमार के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next

भारतीय सेना अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया हुई