विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान: पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

एन.एस.बाछल, 05 जुलाई, भोपाल।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषि ऑडिटोरियम टोंक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित  बालोतरा ज़िले के पचपदरा स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी लोकार्पण, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। साथ ही ज़िला स्तरीय रोजगार उत्सव  में मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले के 1660 चयनित राजकीय कार्मिकों को यह खुशी की सौगात दी गई।

जलदाय मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है,आज हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का दिन है। 

जलदाय मंत्री ने सभी से इस मानसून में अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

उन्होंने नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों को मन लगाकर लोकसेवक के रुप में जनता की सेवा करने के लिए कहा तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि वह वर्ष 2000 से पौधें लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनकी विधानसभा में चार लाख पौधे लगाए गए थे। इनमें से करीब एक लाख पौधे जीवित है उन्होंने कहा कि इस बार उनकी विधानसभा के साथ-साथ पूरे जिले में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। टोडारायसिंह- मालपुरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 हजार पौधों के लिए तारबंदी कर दी गई है तथा ट्यूबवेल और पानी की टंकी की व्यवस्था भी की गई है। इस बार फलदार पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी उनका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूल संस्था की ओर से 40 हजार आम के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के जिन परिवारों में बच्चे हैं, उन्हें आम का एक-एक पौधा दिया जाएगा, ताकि वे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ सकें।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। 

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

जींद-पानीपत रूट पर 120 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Next

टेलीग्राम पर मुफ्त में नहीं मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज, मिला 15 दिनों का अल्टीमेटम