05/03/25

पंजाब सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में धरना देने आ रहे थे किसान, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए

चंडीगढ़, 05 मार्च (अभी): किसान संगठनों और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच तल्खी बढ़ गई है। जिसके बाद 30 से ज्यादा किसान संगठन चंडीगढ़ की तरफ कूच करने वाले हैं। इन किसानों ने आज से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इनके द्वारा किसान नीति लागू करने और 6 फसलों पर MSP की मांग की गई है। किसान संगठन पूरे पंजाब में मान सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। वहीं, सरकार ने किसानों के आंदोलन को रोकने का पूरा इंतजाम किया है। किसानों के चंडीगढ़ कूच के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले 12 पॉइंट्स पर रूट डायवर्ट किए हैं। चंडीगढ़ के अंदर और तमाम बॉर्डरों पर करीब 2500 पुलिसकर्मी और सीनियर अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि वो चंडीगढ़ में आने से पहले डाइवर्ट रूटों को देखकर ही पहुंचें।

Previous

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के साथ हो रही 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए बढ़ाई सख्ती

Next

पंजाब में हड़ताल पर गए तहसीलदारों पर भगवंत मान सरकार का एक्शन, 14 अधिकारी सस्पेंड