मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने कहा कि "पीएम स्वनिधि" योजना से देश के लाखों स्ट्रीट वेंडरों के सपनों को नई उड़ान मिली है।
एन.एस.बाछल, 02 जून, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'पीएम स्वनिधि' योजना के 6 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स के सम्मान का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'पीएम स्वनिधि' योजना ने देशभर के लाखों स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को साकार करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इस जन कल्याण योजना से अब तक क्षेत्र के 9 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हो चुके हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
53 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त; मप्र सरकार को नोटिस
Next