उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय से 32 आईपीस अफसरों के तबादले किए गए
उत्तर प्रदेश, 18 मार्च (अभी): उत्तर प्रदेश में 32 आईपीस अफसरों के तबादले किए गए हैं. सोमवार को डीजीपी मुख्यालय से 11 डिप्टी एसपी को नई जिम्मेदारियां मिली हैं. जिलों में प्रशिक्षण पूरा करने वाले डिप्टी एसपी को नियमित तैनाती भी की गई है. तबादला सूची के मुताबिक, बजरंग बली पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर भेजा गया है. दिनेश यादव पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया है. अजय प्रताप पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली से सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है.
ट्रांसफर लिस्ट में नेपाल सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक खीरी से सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के लिए तबादला हुआ है. इनके अलावाकमलेश बहादुर पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल आगरा से सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली,राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस जालौन से सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी,लाल भरत कुमार पाल पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ लखनऊ से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर,अनिल कुमार यादव पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजे गए हैं.