हरियाणा के राज्यपाल चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (अभी) - चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी का चौथा दीक्षांत समारोह 1 मई को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में पांच पीएचडी छात्रों सहित कुल 1276 पात्र विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। राज्यपाल 32 बी. फार्मेसी छात्रों और कुल 51 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। इस दौरान दक्षिण एशियाई पैरा ओलंपिक अध्यक्ष डॉ. मलिका नड्डा को मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौरव गौतम, लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।